जम्मू में भाजयुमो ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

 

जम्मू,, 09 अगस्त (हि.स.)।

जम्मू में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से तिरंगा बाइक रैली का आयोजन बलिदान सतंम्ब जम्मू से किया गया। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा युवा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रैली में भाजपा जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सत शर्मा, भाजपा जम्मू-कश्मीर के महासचिव (संगठन) अशोक कौल तथा लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा की मौजूदगी रही। रैली का नेतृत्व भाजयुमो अध्यक्ष अरूण प्रभात ने किया। तिरंगा बाइक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाजपा नेताओं ने युवाओं से राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रहने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। रैली का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता