बलदेव सिंह बिलावरिया ने नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन की मजबूती की उम्मीद जताई

 

जम्मू,, 20 जनवरी (हि.स.)। जम्मू–कश्मीर भाजपा मुख्य कार्यालय में भाजपा जम्मू–कश्मीर महामंत्री श्री बलदेव सिंह बिलावरिया की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्षोल्लास के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया। बिलावरिया ने कहा कि नवनियुक्त नितिन नबीन संगठन के अनुभवी, कर्मठ और दूरदर्शी नेता हैं जिनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के मार्गदर्शन में संगठन राष्ट्रहित, विकास और सुशासन के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता