भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा एक सप्ताह तक करेगी विभिन्न कार्यक्रम
जम्मू,, 12 नवंबर (हि.स.)।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को लेकर भारतीय जनता पार्टी जम्मू-कश्मीर में एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। जम्मू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा महामंत्री गोपाल महाजन ने इसकी जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ मीडिया इंचार्ज डॉ. प्रदीप, पार्टी प्रवक्ता बलबीर राम रतन और जिला अध्यक्ष बाबू राम भी मौजूद रहे।
गोपाल महाजन ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी जिनमें विभिन्न समुदायों के लोगों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का मकसद भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करना और भारत की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। भाजपा इस दिशा में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता