ट्रांसपोर्ट किराया 18% बढ़ाने पर भाजपा ने सरकार को घेरा
जम्मू,, 07 मार्च (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर में परिवहन किराए में 18 प्रतिशत वृद्धि को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सरकार को घेरा है। भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी और प्रवक्ताओं अभिजीत जसरोटियां का कहना है कि आखिर सरकार ने किस आधार पर ट्रांसपोर्ट किराए में इतनी बड़ी बढ़ोतरी की है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि हाल ही में डीजल की कीमत में केवल एक रुपये की बढ़ोतरी हुई है, ऐसे में परिवहन किराए में 18 प्रतिशत की वृद्धि करना आम जनता पर सीधा बोझ डालने जैसा है। उनका कहना है कि महंगाई पहले ही लोगों की कमर तोड़ चुकी है और ऐसे फैसलों से आम लोगों की परेशानियां और बढ़ेंगी।
भाजपा ने सरकार से इस फैसले की समीक्षा करने की मांग करते हुए कहा कि अगर किराया वृद्धि का कोई ठोस आधार नहीं है तो इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के इस फैसले से सबसे ज्यादा असर आम यात्रियों, छात्रों और रोजाना सफर करने वाले लोगों पर पड़ेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता