आरएस पुरा में भाजपा का नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
जम्मू,, 03 अगस्त (हि.स.)।
आरएस पुरा कस्बे के महात्मा गांधी पार्क में भाजपा नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह रैना की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में विश्नाह के विधायक डॉ. राजीव भगत, सुचेतगढ़ के विधायक प्रो. गारू राम सहित कई पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और लोगों को बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं हो रही हैं। भाजपा नेताओं ने बिजली विभाग की एमनेस्टी योजना बंद किए जाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंचने तथा विभिन्न विभागों में कथित भ्रष्टाचार के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाजपा संबंधित सरकारी विभागों के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता