भाजपा मुख्यालय में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

 

जम्मू,, 13 जुलाई (हि.स.)।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में युवाओं की बौद्धिक क्षमता और मानसिक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने किया।

इस अवसर पर सत शर्मा ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं बल्कि रणनीति, धैर्य, एकाग्रता और निर्णय क्षमता को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं की मानसिक प्रतिभा निखरती है और उनमें सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी युवाओं को खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता