समस्या पर सवाल उठाने वाले व्यक्ति को भाजपा विधायक द्वारा कथित तौर पर धक्का देने का आरोप
जम्मू,, 13 अक्टूबर (हि.स.)।
जम्मू में जल निकासी की खराब व्यवस्था के कारण मकानों को नुकसान पहुंचने और परिवारों को परेशानियों का सामना करने के मुद्दे पर एक भाजपा विधायक शाम लाल शर्मा के व्यवहार को लेकर विवाद सामने आया है।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि जल निकासी की समस्या पर सवाल उठाने वाले एक स्थानीय व्यक्ति को भाजपा विधायक ने कथित तौर पर धक्का देकर दूर कर दिया।
पोस्ट में दावा किया गया है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई मकानों को नुकसान पहुंचा है और प्रभावित परिवार मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। इसके बावजूद समस्या के समाधान और जिम्मेदारी तय करने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
पोस्ट में विधायक के कथित व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा गया कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी लोगों की समस्याएं सुनना और उनका समाधान करवाना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता