बीजेपी कार्यालय में प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत
जम्मू, 05 मई (हि.स.)।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की कार्यप्रणाली को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के बारे में जागरूक करना है।
प्रशिक्षण अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर कैसे मजबूत बनाया जाए तथा आम लोगों तक सरकार और संगठन की नीतियों को प्रभावी तरीके से कैसे पहुंचाया जाए। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को अनुशासन, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
पार्टी नेताओं ने कहा कि इस अभियान के जरिए कार्यकर्ताओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा ताकि संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग ले रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता