अनुच्छेद 370 पर सैफुद्दीन सोज के बयान पर भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा का पलटवार

 

जम्मू,, 16 जुलाई (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज के अनुच्छेद 370 को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रही हैं और पुराने मुद्दों को फिर से उछालकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही हैं।

सत शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता जम्मू-कश्मीर में विकास, शांति और सुशासन सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के लोग बेहतर बुनियादी सुविधाएं, रोजगार के अवसर और तेज विकास चाहते हैं जबकि कुछ राजनीतिक दल अनुच्छेद 370 जैसे पुराने और विवादित मुद्दों को उठाकर लोगों की भावनाओं को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता अब विकास की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है और ऐसे मुद्दों पर राजनीति करने वालों को जनता उचित जवाब देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास और लोगों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता