भाजपा जम्मू जिला महिला मोर्चा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Mar 6, 2026, 19:25 IST
जम्मू,, 06 मार्च (हि.स.)।
भारतीय जनता पार्टी जम्मू जिला महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका पर चर्चा की। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। महिला मोर्चा की नेताओं ने कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी अवसर है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता