बिशनाह में सफाई कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन
जम्मू,, 04 जून (हि.स.)।
बिशनाह में सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से उन्हें उनके अधिकार और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं जिसके कारण उन्हें बार-बार आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य प्रभावित किया गया है जिसके चलते कई स्थानों पर कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं।
सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से जल्द वार्ता कर समस्याओं का समाधान निकालने की मांग की।
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता