जम्मू में विश्व मानक दिवस 2026 पर विशेष कार्यक्रम आयोजित, स्वच्छ ऊर्जा और गुणवत्ता मानकों पर दिया गया जोर
जम्मू,, 14 अक्टूबर (हि.स.)।
भारतीय मानक ब्यूरो के जम्मू-कश्मीर शाखा कार्यालय की ओर से आज विश्व मानक दिवस 2026 के अवसर पर जम्मू में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विवांता जम्मू सिटी सेंटर, गुलाब सिंह मार्ग में हुआ।
इस वर्ष विश्व मानक दिवस की थीम शेयर विजन फार ए बैटर व्लर्ड यानी ‘बेहतर दुनिया के लिए साझा दृष्टिकोण’ रखा गया। कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य एसडीजी-7 किफायती और स्वच्छ ऊर्जा पर विशेष ध्यान दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगों, शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों, उपभोक्ता संगठनों, सरकारी विभागों, नियामक संस्थाओं और प्रयोगशालाओं को एक मंच पर लाकर गुणवत्ता मानकों तथा स्वच्छ ऊर्जा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
भारतीय मानक ब्यूरो की इस पहल में ऊर्जा क्षेत्र में विश्वसनीयता, गुणवत्ता और मानकीकरण की भूमिका पर चर्चा की गई। इसके साथ ही बेहतर भविष्य के निर्माण में मानकों के योगदान को प्रमुखता से सामने रखा गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता