जम्मू के बाल आश्रम में धूमधाम से मनाया गया भाई दूज का त्योहार

 

जम्मू,, 11 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू के बाल आश्रम में भाई दूज का त्योहार बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर आश्रम में खुशी और त्योहार का माहौल देखने को मिला। भाई-बहन के प्यार और अटूट रिश्ते का प्रतीक भाई दूज का पर्व बच्चों के लिए खास रहा। त्योहार के दौरान बच्चों में काफी उत्साह नजर आया।

इस आयोजन ने बच्चों को त्योहार की खुशियों से जुड़ने और आपसी प्यार तथा भाईचारे का संदेश देने का अवसर प्रदान किया। भाई दूज के इस खास मौके पर बाल आश्रम में उत्सव का माहौल बना रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता