राजौरी के गाँव में भालू ने महिला पर किया हमला

 

राजौरी, 02 सितंबर (हि.स.)। राजौरी ज़िले के पीरी इलाके के तरकासी गाँव में एक भालू के हमले में 45 वर्षीय महिला घायल हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को तरकासी गाँव में जंगली जानवर ने महिला पर हमला किया जिससे वह घायल हो गई। उन्होंने बताया कि उसे तुरंत आगे के इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजौरी भेजा गया। महिला की पहचान तरकासी गाँव की रहने वाली नज़ीरा बेगम (45) के तौर पर हुई है।

इस बीच मामले की जाँच शुरू कर दी गई है और स्थानीय लोगों ने वन विभाग से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ज़रूरी कदम उठाने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता