बनिहाल में भालू के हमले में किशोर घायल
Aug 22, 2026, 16:40 IST
बनिहाल, 22 अगस्त (हि.स.)।
रामबन जिले के बनिहाल इलाके के अशर में एक भालू के हमले में 14 साल का एक लड़का घायल हो गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को रामबन के सीरी के पास रिहायशी इलाके में जंगली जानवर ने किशोर पर हमला किया। उन्होंने बताया कि लड़के को बनिहाल के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। लड़के की पहचान रामबन के सीरी निवासी नज़ीर अहमद चौहान के बेटे अकरम अहमद चौहान (14) के तौर पर हुई है।
पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह