बसोहली जोनल टूर्नामेंट का आगाज, 568 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
May 5, 2026, 18:38 IST
कठुआ/बसोहली, 05 मई (हि.स.)। जोन बसोहली में इंटर-स्कूल जोनल टूर्नामेंट के पहले दिन 568 छात्र-खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। प्रतियोगिताएं जीएमएचएसएस बसोहली और जीएचएसएस भौंड में आयोजित हुईं।
उद्घाटन वाइस प्रिंसिपल मेजर सिंह ने किया। अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग में कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन व शतरंज के मुकाबले हुए।
भूंड क्लस्टर में बैडमिंटन व वॉलीबॉल में अलग-अलग स्कूलों ने जीत दर्ज की जबकि बसोहली क्लस्टर अंडर 17 बॉयज में एमएचएसएस बसोहली ने खो-खो, कबड्डी व वॉलीबॉल में बाजी मारी और वीएसएचएसएस बसोहली उपविजेता रहा। बैडमिंटन में वीएसएचएसएस विजेता रहा। पहला दिन उत्साह के साथ संपन्न हुआ टूर्नामेंट आगे भी जारी रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया