बारामूला पुलिस ने ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, चरस बरामद
Jun 1, 2026, 13:36 IST
बारामूला, 01 जून (हि.स.)। नशीली दवाओं की तस्करी और दुरुपयोग की समस्या को रोकने के निरंतर प्रयासों के तहत बारामूला पुलिस ने बाबरेषी क्रॉसिंग पर नाकाबंदी अभियान के दौरान एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार करके महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
आरोपी की पहचान शाहिद अहमद लोन पुत्र नजीर अहमद लोन निवासी बथिपोरा नैदखाई सुंबल के रूप में हुई है। उसे बाबरेषी से तंगमर्ग की ओर जा रही स्कूटी (पंजीकरण संख्या जेके15सी-1139) पर जाते समय रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 17 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद हुआ।
तदनुसार तंगमर्ग पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 41/2026 दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता