बडगाम में सड़क हादसे में एसओजी के एक जवान की मौत, एक घायल
Jul 17, 2026, 10:36 IST
बडगाम, 17 जुलाई (हि.स.)
शुक्रवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा इलाके में बेली ब्रिज पर हुए सड़क हादसे में पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) के एक जवान की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
एक अधिकारी ने बताया कि एसओजी के दो जवान एक सरकारी गाड़ी में जा रहे थे तभी गाड़ी बेली ब्रिज के स्टील गर्डर से टकरा गई जिससे दोनों घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
मृतक की पहचान हंजूरा निवासी तारिक अहमद के रूप में हुई और घायल की पहचान रियाज़ अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह