शिव धाम में बाबा बर्फानी सेवा मंडल ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
कठुआ, 15 अगस्त (हि.स.)। बाबा बर्फानी सेवा मंडल मोगा पंजाब की ओर से शिव धाम में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्कूली बच्चे और मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए सुभाष गुप्ता ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता, शांति और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने सीमा पर देश की रक्षा कर रहे जवानों को भी नमन किया।
उन्होंने मंडल के अध्यक्ष चंद्रशेखर सूद एवं पूरी टीम के सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि मंडल पिछले 24 वर्षों से बाबा अमरनाथ और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए निरूशुल्क लंगर सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की निस्वार्थ सेवा भी राष्ट्रभक्ति का ही एक रूप है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया