नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 


कठुआ, 07 जुलाई (हि.स.)। सरकारी डिग्री कॉलेज महानपुर में चल रहे 100 दिवस नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य नशामुक्त व स्वस्थ समाज का संदेश फैलाना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. बिंती शर्मा ने प्राचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में किया।

प्रो. शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व आर्थिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जागरूकता सत्र में से नो टू ड्रग्स नारा अभियान, निबंध लेखन प्रतियोगिता और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें स्टाफ, छात्र एवं आसपास के श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता और पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. रूपाली जसरोटिया, किशोरी लाल, रमेश लाल, कुलदीप, सनी, अनु व अनु राधा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया