कठुआ में जागरूकता अभियान सम्पन्न-छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारीय, डीसी ने रैली को दिखाई हरी झंडी
कठुआ, 10 अप्रैल (हि.स.)। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जागरूकता अभियान का आज सफल समापन रैली एवं सम्मान समारोह के साथ हुआ। रैली को डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने गवर्नमेंट बाॅयज हायर सेकेंडरी स्कूल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में छात्रों, शिक्षकों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए यातायात जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति और करियर मार्गदर्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संदेश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त ने छात्रों को नशे से दूर रहने, पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और अनुशासित जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। मुख्य शिक्षा अधिकारी केवल कृष्ण सहित अन्य अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। अभियान में विभिन्न विभागों के समन्वय और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह पहल सफल रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया