योग दिवस से पहले कठुआ में जागरूकता कैंप-हेल्दी एजिंग का दिया संदेश

 


कठुआ, 17 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन कठुआ और आयुष विभाग द्वारा बिरला पार्क कालीबाड़ी में योग जागरूकता एवं अभ्यास शिविर आयोजित किया गया।

योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग अपनाकर शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. बोध पाल ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला जबकि योग प्रशिक्षक अंकुश मोडील ने विभिन्न आसन व प्राणायाम का अभ्यास करवाया। डॉ. नितन शर्मा ने तनाव प्रबंधन में योग की भूमिका पर जानकारी दी। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्त जीवन का संकल्प भी लिया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, मॉर्निंग वॉकर्स सहित करीब 70 लोगों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना करते हुए योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया