आवाज पंजाब दी की विजेता विभा भारती ने किया कठुआ रन-2026 में शामिल होने का आह्वान
कठुआ, 27 सितंबर (हि.स.)। नशामुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत जिला प्रशासन कठुआ और टीएसपी टीम के सहयोग से 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कठुआ रन-2026 को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ रहा है। इसी कड़ी में आवाज पंजाब दी की विजेता विभा भारती ने युवाओं समेत आम लोगों से इस दौड़ में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
विभा भारती ने अपने संदेश में कहा कि वह कठुआ रन-2026 का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में दौड़ में शामिल होकर फिटनेस, एकता और नशामुक्त कठुआ का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल दौड़ तक सीमित नहीं है बल्कि स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने का भी माध्यम है। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर स्वस्थ, फिट और नशामुक्त जम्मू-कश्मीर के संकल्प के साथ कठुआ रन-2026 में शामिल होने की अपील की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया