गुरेज़ में तुलैल में हिमस्खलन हुआ, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

 

गुरेज, 31 मार्च (हि.स.)। मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज के तुलैल इलाके में एक बड़ा हिमस्खलन हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीमें नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब किशनगंगा नदी के पास घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि अब तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

उन्होंने कहा कि स्थिति का आकलन करने के लिए टीमें तैनात की गई हैं जबकि प्रशासन ने गुरेज और तुलैल के निवासियों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और उनसे सतर्क रहने का आग्रह किया है।

अधिकारियों ने कहा कि बांदीपोरा-गुरेज़ सड़क बर्फ जमा होने के कारण बंद है और निकासी अभियान चल रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता