गोवंश तस्करी का प्रयास विफल, 17 गोवंश मुक्त करवाए, ट्रक चालक गिरफ्तार

 


कठुआ, 10 सितंबर (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए सैदपुर नगरी क्षेत्र में 17 गोवंश बरामद कर एक ट्रक जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नगरी पुलिस चौकी टीम ने एएसपी कठुआ मोहिता शर्मा की निगरानी में सैदपुर नगरी में नाका लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान पंजाब से नगरी की ओर आ रहे संदिग्ध ट्रक नंबर पीबी07एएस-0645 को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में 17 गोवंश को ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था जिन्हें पुलिस ने मुक्त करवाया। पुलिस ने चालक की पहचान परमजीत सिंह पुत्र बलदेव राज निवासी बचिंत नगर जालंधर पंजाब के रूप में की है। थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 444/2026 धारा 223 बीएनएस और 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लोगों से गोवंश तस्करी संबंधी सूचना 112 या 09858034100 पर देने की अपील की है और सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया