विधानसभा कर्मचारियों ने केएएस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति के खिलाफ किया प्रदर्शन
Aug 20, 2026, 15:14 IST
श्रीनगर, 20 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के कर्मचारियों ने गुरुवार को विधानसभा परिसर के अंदर सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के उप सचिव बिलाल अहमद मीर की प्रतिनियुक्ति के आदेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने नारे लगाते हुए कहा कि प्रतिनियुक्ति का आदेश विधानसभा सचिवालय के स्थापित नियमों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के खिलाफ है।
उन्होंने अधिकारियों से इस फैसले पर तत्काल पुनर्विचार करने का आग्रह किया। कर्मचारियों ने कहा कि वे आदेश पर पुनर्विचार होने तक अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाए रखेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता