जेएसके रेंज के नए डीआईजी श्रीधर पाटिल ने संभाला कार्यभार, सख्त और जन-केंद्रित पुलिसिंग की उम्मीदें बढ़ीं
जम्मू, 06 अप्रैल (हि.स.)। जेएसके रेंज के नव नियुक्त डीआईजी श्रीधर पाटिल ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। उनके पदभार ग्रहण करते ही पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदों का माहौल बन गया है।
क्षेत्र के लोगों ने डीआईजी पाटिल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनसे मजबूत, निर्णायक और जन-केंद्रित पुलिसिंग की अपेक्षा जताई है। खासतौर पर नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी को लेकर लोगों की बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि श्रीधर पाटिल के अनुभव और कार्यशैली से पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, जिससे आम जनता का भरोसा भी और मजबूत होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी तथा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा। डीआईजी श्रीधर पाटिल को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं और उनके कार्यकाल को सफल एवं प्रभावशाली रहने की कामना की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया