पुंछ में नियंत्रण रेखा पर हृदय गति रुकने से सेना के एक जवान की मौत

 

मेंढर, 16 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर ड्यूटी के दौरान सेना के एक जवान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।

आर्मी व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने कृष्णा घाटी सेक्टर के अग्रिम नंगी टेकरी इलाके में तैनात नायक तिलक सिंह को उनके साहस और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए श्रद्धांजलि दी। वह 15 मार्च को कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी पर ड्यूटी करते समय बेहोश पाए गए थे। तत्काल चिकित्सा सहायता के बावजूद बहादुर सैनिक को बचाया नहीं किया जा सका और उन्होंने कर्तव्य की पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका अटूट साहस और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता भारतीय सेना की बेहतरीन परंपराओं का उदाहरण है। उनका सर्वोच्च बलिदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता