आरएस पुरा की बदहाल सड़क पर अपनी पार्टी नेता मोहम्मद आरिफ ने जताई नाराजगी
जम्मू, 23 अगस्त (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ट्रैक्टर यूनियन के चेयरमैन मोहम्मद आरिफ ने आरएस पुरा की मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई। सड़क का जायजा लेने के दौरान उन्होंने कहा कि आरएस पुरा क्षेत्र में तीन विधायक और एक सांसद होने के बावजूद सड़कों की हालत में सुधार नहीं हुआ है।
उन्होंने सवाल उठाया कि विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये का बजट आता है, लेकिन उसका उचित इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा। मोहम्मद आरिफ ने कहा कि कुछ दिन पहले पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर पुलिया का निर्माण कराया गया था, लेकिन पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण इसका भी अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा। कुल्लियां से आरएस पुरा तक जगह-जगह सड़क पर गड्ढे और पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की हालत सुधारने तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता