अपनी पार्टी का जम्मू कार्यालय में ज्वाइनिंग कार्यक्रम
May 21, 2026, 13:34 IST
जम्मू,, 21 मई (हि.स.)।
जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी की ओर से जम्मू स्थित पार्टी कार्यालय में आज एक ज्वाइनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अपनी पार्टी का दामन थामा।
इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मंजीत सिंह ने नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि पार्टी जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों और विकास के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने एक बार फिर केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर को जल्द राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग दोहराई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता