अंकुर शर्मा बोले- धारा 370 का समर्थन करने वाले सेक्युलर नहीं

 

जम्मू,, 06 अगस्त (हि.स.)।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंकुर शर्मा ने कहा कि धारा 370 का समर्थन करने वाले खुद को धर्मनिरपेक्ष नहीं कह सकते, क्योंकि यह प्रावधान भारतीय संविधान की समान व्यवस्था को प्रभावित करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती धारा 370 का समर्थन कर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं। अंकुर शर्मा ने कहा कि केवल किसी राज्य में मुस्लिम बहुसंख्यक आबादी होने के आधार पर उसे अलग झंडा और विशेष दर्जा नहीं दिया जा सकता।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता