अनिल शर्मा ने उपराज्यपाल से मुलाकात की

 

श्रीनगर, 8 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पंचायत सम्मेलन के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने आज उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की।

इसके बाद अखिल सिख अल्पसंख्यक कर्मचारी संघ (एएसएमईए) और अखिल कर्मचारी संयुक्त संघ (एईजेएके) की अध्यक्ष डॉ. जगमीत कौर बाली ने भी उपराज्यपाल से मुलाकात की और पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार सहित समुदाय के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता