नौशहरा की मनावर नदी में मिला एक पुराना और जंग लगा हैंड ग्रेनेड

 

राजौरी, 18 नवंबर (हि.स.)। राजौरी जिले के नौशहरा के धाराट गांव स्थित धेरा पुल के पास मनावर नदी में एक स्थानीय निवासी को पुराना और जंग लगा हैंड ग्रेनेड मिला।

संदिग्ध विस्फोटक सामग्री दिखाई देने पर स्थानीय निवासी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी (एस.एच.ओ.) के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच ।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हैंड ग्रेनेड को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के लिए संबंधित विशेषज्ञ टीम की कार्रवाई जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता