जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सुबह-सुबह 4.6 तीव्रता का भूकंप आया
Apr 12, 2026, 12:42 IST
जम्मू, 12 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार सुबह 4:32 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप आया।
हालाँकि, तत्काल किसी जानमाल के नुकसान या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 10 किमी की उथली गहराई पर आया, जिसका केंद्र अक्षांश 33.090 एन और देशांतर 75.928 ई पर स्थत था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता