पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास एक अग्रिम गांव में बारूदी सुरंग विस्फोट में एक सेना का जवान घायल

 


पुंछ, 18 अप्रैल (हि.स.)। शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक अग्रिम गांव में बारूदी सुरंग विस्फोट में एक सेना का जवान घायल हो गया जबकि एक जंग लगे गोले को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट बालाकोट क्षेत्र में सेना के एक दल द्वारा क्षेत्र प्रभुत्व गश्ती के दौरान हुआ जिसमें एक अग्निवीर घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। घुसपैठ रोधी प्रणाली के तहत अग्रिम क्षेत्रों में बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं जो कभी-कभी बारिश से बह जाती हैं जिसके परिणामस्वरूप इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती हैं।

एक अलग अभियान में बलनोई क्षेत्र के सागरा सीमावर्ती गांव में एक जंग लगा मोर्टार गोला देखा गया जिसे बाद में सेना के विशेषज्ञों द्वार नियंत्रित विस्फोट में बिना किसी नुकसान के नष्ट कर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता