अमृतसर-कटड़ा वंदे भारत का रूट बदला, अब बटाला-गुरदासपुर मार्ग से चलेगी

 

जम्मू,, 24 मार्च (हि.स.)।

भारतीय रेलवे ने अमृतसर-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (26405/26406) का रूट बदलने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन जालंधर सिटी के बजाय बटाला और गुरदासपुर मार्ग से चलेगी। नए मार्ग के तहत ट्रेन अमृतसर से चलकर बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट कैंट के रास्ते कटड़ा पहुंचेगी। समय में भी बदलाव किया गया है कटड़ा से अमृतसर के लिए ट्रेन सुबह 06:40 बजे रवाना होकर दोपहर 11:40 बजे पहुंचेगी, जबकि अमृतसर से कटड़ा के लिए ट्रेन शाम 04:40 बजे रवाना होकर रात 09:45 बजे कटड़ा पहुंचेगी। नॉन-रनिंग डे अब शनिवार रखा गया है (पहले मंगलवार था)। रेलवे ने यह बदलाव सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ देने और कनेक्टिविटी मजबूत करने के उद्देश्य से किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता