एसीबी जांच में एआई के इस्तेमाल की तैयारी
Mar 21, 2026, 19:09 IST
जम्मू,, 21 मार्च (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच प्रक्रियाओं को और प्रभावी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल किया जाएगा।
उपराज्यपाल प्रशासन ने इसके लिए एक तकनीकी मूल्यांकन समिति के गठन को मंजूरी दे दी है। यह समिति एआई के उपयोग की संभावनाओं और प्रभावों का अध्ययन कर 45 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
इस पहल का उद्देश्य जांच प्रणाली को अधिक पारदर्शी, तेज और आधुनिक बनाना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता