भारी बर्फबारी के बाद बीआरओ ने जम्मू में मुगल, बसोहली-भद्रवाह सड़कों पर बर्फ हटाने का काम तेज

 


जम्मू, 20 मार्च (हि.स.)। भारी बर्फबारी के कारण जम्मू क्षेत्र के कई हिस्सों में यातायात बाधित होने के कारण सीमा सड़क संगठन ने मुगल रोड और बसोहली-बानी-भद्रवाह सड़क पर बर्फ हटाने का काम तेज कर दिया है । मंगलवार को क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बाद जम्मू क्षेत्र के सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी को दक्षिण कश्मीर के शोपियां से जोड़ने वाली मुगल रोड को वाहन यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि भारी बर्फबारी के बाद पुंछ में मुगल रोड से संपर्क बाधित होने के बाद बर्फ हटाने का काम चल रहा है। सीमा सड़क संगठन की 79 आरसीसी टीम मार्ग को तेजी से फिर से खोलने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैl उन्होंने कहा कि बीआरओ की 52 आरसीसी ने हिरपोरा से पीर की गली तक सड़क साफ कर दी है गुरुवार रात को भारी बर्फबारी के कारण ऑपरेशन मुश्किल हो गया था।

उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट 'संपर्क' के तहत बीआरओ की सीमा सड़क टास्क फोर्स ने मुगल रोड पर भारी बर्फ में फंसी एक एसयूवी की बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए एक अभियान भी चलाया। अधिकारियों ने बताया कि भारी बर्फबारी के बाद बसोहली-बनी-भद्रवाह सड़क पर यातायात बाधित होने के बाद बीआरओ ने सफाई अभियान तेज कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बर्फबारी के बाद बसोहली-बनी-भद्रवाह सड़क पर यातायात बाधित होने के बाद बीआरओ ने सफाई अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई। उन्होंने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण डोडा जिला पिछले दो दिनों से कठुआ से कटा हुआ है यातायात बहाल करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों और मशीनरी की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि रियासी जिले में रियासी-माहोर रोड पर मलाई नाला में बड़े पैमाने पर भूस्खलन को हटाने के लिए एक और ऑपरेशन चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि रियासी-अरनास-माहोर सड़क पर चस्साना, मलाई नाला और कंसौली में कई भूस्खलन हुए हैं और मार्ग को साफ करने के लिए बीआरओ द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता