एडवोकेट फैसल कादरी नए एडवोकेट जनरल बने
Nov 27, 2026, 20:56 IST
जम्मू, 27 नवंबर (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता फैसल कादरी को केंद्र शासित प्रदेश का एडवोकेट जनरल नियुक्त किया है।
जानकारी के अनुसार राजभवन द्वारा इस शीर्ष कानूनी पद के लिए उनके नाम को मंजूरी दिए जाने के बाद आज औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया।
विचार के लिए राजभवन को तीन नाम भेजे गए थे एडवोकेट फैसल कादरी, एडवोकेट इशाक कादरी और एडवोकेट सीमा शेखर।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह