नशा तस्करी पर सख्ती के लिए एडीसी कठुआ ने की एनसीओआरडी बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 


कठुआ, 27 फरवरी (हि.स.)। एडीसी कठुआ विश्वजीत सिंह ने डीसी कार्यालय में नेशनल कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर जिले में नशा तस्करी और नशे के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के उपायों की समीक्षा की।

बैठक में प्रवर्तन कार्रवाई, खुफिया जानकारी साझा करने, जागरूकता अभियान, पुनर्वास प्रयास और निगरानी तंत्र की विस्तार से समीक्षा की गई। एडीसी ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच करने और दवा बिक्री की कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। एडीसी ने नशा तस्करी के खिलाफ प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए अधिकारियों को खुफिया तंत्र मजबूत करने, जांच में तेजी लाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मिशन मोड में काम कर कठुआ को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया। बैठक में एसडीएम हीरानगर, आरटीओ कठुआ, एसीडी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, डीएसपी मुख्यालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया