अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 03 टिप्पर और 01 जेसीबी जब्त

 

गांदरबल, 25 मार्च (हि.स.)। खनिजों के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अपने निरंतर अभियान को जारी रखते हुए गांदरबल पुलिस ने गौण खनिजों की अवैध निकासी के लिए 03 टिपर और 01 जेसीबी जब्त कर ली। ये वाहन निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करते हुए बिना वैध प्राधिकरण के खनन सामग्री निकालते और परिवहन करते पाए गए। तदनुसार वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया और मामले को संबंधित भूविज्ञान और खनन विभाग के साथ उठाया गया जिसने बाद में कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अपेक्षित जुर्माना लगाया।

गांदरबल पुलिस ने जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और जनता से प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता