2012 से फरार एनडीपीएस मामले का आरोपी बसोहली में गिरफ्तार
बसोहली, 19 सितंबर (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसोहली में वर्ष 2012 से गिरफ्तारी से बच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद सलीम पुत्र अब्दुल मजीद निवासी नथी तहसील बिलावर, वर्तमान निवासी घगोर तहसील बसोहली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी थाना बसोहली में दर्ज एफआईआर नंबर 11/2012 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था और उसके खिलाफ अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी था। थाना बसोहली की पुलिस टीम ने एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस की देखरेख में कार्रवाई करते हुए 18 सितंबर को उसे गिरफ्तार किया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कठुआ की अदालत में पेश किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया