जम्मू में 22 अप्रैल को छात्र हुंकार सम्मेलन
Apr 13, 2026, 17:59 IST
जम्मू,, 13 अप्रैल (हि.स.)।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) 22 अप्रैल को जम्मू में ‘छात्र हुंकार सम्मेलन’ का आयोजन करेगी, जिसमें छात्रों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। संगठन का कहना है कि इस मंच के माध्यम से शिक्षा, रोजगार और अन्य मुद्दों को उजागर कर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।
एबीवीपी ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य छात्रों की आवाज को मजबूती देना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करना है, ताकि संबंधित विभाग ठोस कदम उठा सकें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता