बावा कैलख देव मंदिर में 16 लाख रुपये से बनेगा स्टील शेड
Oct 11, 2026, 19:42 IST
जम्मू, 11 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू नॉर्थ के विधायक शाम लाल शर्मा के सीडीएफ से बावा कैलख देव मंदिर में यात्रियों की सुविधा के लिए 16 लाख रुपये की लागत से स्टील शेड बनाया जाएगा। इस निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को इस शेड से सुविधा मिलने की उम्मीद है।
मंदिर कमेटी ने इस कार्य के लिए राशि मंजूर करने पर विधायक शाम लाल शर्मा का आभार जताया। भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व स्थानीय पार्षद कुलदीप सिंह चिब, कमेटी प्रधान शक्ति दत्त शर्मा, प्रभाकर खजुरिया, सतीश गुप्ता, साहिल सेठ, अजय गुप्ता, केशव शर्मा, गणेश दत्त और जेई जेएमसी राकेश कुमार उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा