7.76 ग्राम चिट्टे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
कठुआ, 26 फरवरी (हि.स.)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 7.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसे नशीले पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना लखनपुर क्षेत्र के मगर खड्ड स्थित शिव मंदिर के पास की गई।
जानकारी के अनुसार एसएचओ लखनपुर इंस्पेक्टर नीरज चैधरी के नेतृत्व में लखनपुर पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। पूछताछ में उसने अपना नाम सुलेमान पुत्र गामा निवासी होशियारपुर (पंजाब), हाल निवासी मगर खड्ड तहसील व जिला कठुआ बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.76 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 23/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 या 9858034100 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया