7.8 ग्राम चिट्टे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, मामला दर्ज
कठुआ, 24 फरवरी (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मढ़हीन पुलिस पोस्ट के अधिकार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 7.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसी नशीली सामग्री के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट मढ़हीन की टीम ने एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा (आईपीएस) के निर्देशन में नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय तिलक राज निवासी पठानकोट पंजाब के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना राजबाग में एफआईआर नंबर 48/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है। कठुआ पुलिस ने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया