पुलिस अधिकारी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की गोली मारकर की हत्या
May 16, 2026, 12:00 IST
श्रीनगर, 16 मई (हि.स.)। कुपवाड़ा जिले में एक पुलिस अधिकारी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को मारने की कोशिश की। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कंडी इलाके में विशेष अभियान समूह (एसओजी) शिविर में तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक प्रोबेशनरी सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) दीप सिंह का शुक्रवार देर रात अपनी पत्नी भावना से झगड़ा हुआ। इसी दौरान सिंह ने कथित तौर पर गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर गोली चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका श्रीनगर के एसकेआईएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता