सराईं इलाके में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा
Feb 4, 2026, 16:54 IST
जम्मू,, 04 फ़रवरी (हि.स.)।
सराईं इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों को पीआईए और उर्दू भाषा में लिखा हुआ एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुब्बारे की उत्पत्ति, उद्देश्य और इसके पीछे किसी साजिश की आशंका को लेकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता