राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत और सभ्यतागत मूल्यों पर हुई सार्थक चर्चा
जम्मू, 02 जुलाई (हि.स.)। लेह दौरे के दौरान भारत तिब्बत सहयोग मंच (बीटीएसएम) के राष्ट्रीय बौद्धिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह-संयोजक एवं जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के अध्यक्ष डॉ. विवेक शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत तथा भारत की सभ्यतागत और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर डॉ. विवेक शर्मा ने बीटीएसएम परिवार की ओर से कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कविंदर गुप्ता के लद्दाख के पूर्व उपराज्यपाल के रूप में दिए गए योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याण, प्रशासनिक दक्षता और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गईं जिनका लद्दाख के विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ा। बीटीएसएम के प्रतिनिधिमंडल में महासचिव राजिंदर सढोत्रा, कोषाध्यक्ष अरुण गुप्ता तथा लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के प्रभारी दविंदर पाढ़ा भी शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा