रामबन में त्रिशूल मोड़ के पास एक ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत
Oct 28, 2026, 13:20 IST
रामबन, 28 अक्टूबर (हि.स.)। रामबन जिले में त्रिशूल मोड़ के पास एक ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पंजीकरण संख्या पीबीई08ईएफ 7864 वाला ट्रक-कैंटर जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था कि तभी त्रिशूल मोड़ पर शान पैलेस के पास सड़क दुर्घटना हो गई जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश की हारोली तहसील के बाथू गांव निवासी सुचा सिंह के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि शव को चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं के लिए रामबन जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने इस सन्दर्भ में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता